Delhi के Rohini में STF ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

दिल्ली में रोहिणी जिले के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारतीय आयुध कारखाने के निशान वाली पिस्तौल समेत चार पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 52 कारतूस, एक चाकू और दो कारें बरामद की गई हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में विक्की हद्दल गिरोह से उनके संबंधों का खुलासा हुआ और उन्होंने प्रवेश को हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बुद्ध विहार से प्रवेश को महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार में हथियार पहुंचाने के लिए आते समय दबोच लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से दो पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 45 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार असली व आयातित हैं, उन पर भारतीय आयुध कारखाने की मुहर व निशान अंकित हैं और उनके सीरियल नंबर मिटाए गए हैं। इस संबंध में बुद्ध विहार थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota हत्याकांड के आरोपी का अवैध निर्माण ढहाया

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है

SIR पर Jairam Ramesh का Amit Shah से सवाल, क्या 14 करोड़ भारतीय नागरिक घुसपैठिए हैं

ईरान जैसा अंडरग्राउंड चक्रव्यूह, जिसके आगे बंकर-बस्टर भी फेल, भारत के इस फैसले ने मचाया चीन पाकिस्तान में तांडव,देखती रह गई दुनिया