Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota हत्याकांड के आरोपी का अवैध निर्माण ढहाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

पंजाब के मानसा जिले में प्रशासन ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी के मकान का एक हिस्सा बुधवार को ढहा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार के मकान में अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मकान का अगला हिस्सा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया।

इस घटना के बाद मानसा शहर में तनाव फैल गया था। झोटा के समर्थकों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की थी और उनके परिवार ने भी विरोध में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को कुमार के उस सहयोगी को गिरफ्तार किया था, जिसने उसे भगाने में मदद की थी।

विपक्षी नेताओं ने हत्या की इस घटना की निंदा की और राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘चरमराने’’ तथा ‘‘जंगलराज’’ होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि झोटा की हत्या से पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Tarique Rahman का BRICS Summit छोड़ना अपरिपक्व, Sheikh Hasina बोलीं हुआ राष्ट्रीय नुकसान

Sunil Mittal ने AI के समय रहते नियमन की वकालत की

Maharashtra के 305 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों को मिलेगा 5000 रुपये Diwali Bonus

बिहार में CM Samrat Choudhary ने किसानों को Krishi Input Subsidy की राशि ट्रांसफर की