कॉजपा के प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने बढ़ाई Connaught Place और जंतर-मंतर पर सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में तैनात हैं। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा के तहत विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

प्रदर्शनकारी अपेक्षित अनुमति प्राप्त करने के बाद रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान या सीबीडी मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रस्तावित प्रदर्शन की घोषणा कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किए जाने और एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की गई थी। एक बयान में, दीपके ने नागरिकों से प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज लहराना एक लोकतांत्रिक अधिकार है।

संगठन ने शुक्रवार शाम पांच बजे अन्य शहरों में भी समानांतर तिरंगा मार्च का आह्वान किया है।

प्रमुख खबरें

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें

ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, अमेरिका ईरान के खिलाफ मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स के इस्तेमाल पर विचार कर रहा

West Bengal में 58000 Durga Puja का आयोजन, Belur Math जाएंगे HM Amit Shah, CM ने की ये खास अपील