Delhi Politics: Arvind Kejriwal को BJP की चुनौती, विरेंद्र सचदेवा बोले- हिम्मत है तो...

By अंकित सिंह | Sep 16, 2024

दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रत्याशित घटना से सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन में इस्तीफा दे देंगे। यह आश्चर्य की बात थी क्योंकि इस पूरे समय में, उन्होंने भाजपा की सीएम पद छोड़ने की मांग का विरोध किया था। हालांकि, अब केजरीवाल के इस ऐलान के बाद भाजपा उनपर एक बार फिर से हमलावर हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए बड़े सवाल पूछे हैं। 

सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देना उनका मर्यादा पालन नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है। कल से जनता के बीच में जाना की वह बात कर रहे हैं मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि दिल्ली के लाखों परिवारों को शराब के नशे में धकेलने वाले केजरीवाल कल दिल्ली की महिलाओं के बीच जा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि जिस बच्ची के पिता ने पढ़ाई में लगने वाली पैसे को शराब खरीदने में खर्च किया, क्या उस परिवार से मिलने की अरविंद केजरीवाल हिम्मत रखते हैं तो वह मेरे साथ चले। दिल्ली के युवा को नशे में धकेलने वाले अरविंद केजरीवाल से आज दिल्ली की जनता उनके भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है।

इसे भी पढ़ें: Latur लोकसभा क्षेत्र में Congress ने 10 साल से अपनी सूखी राजनीतिक जमीन को फिर से सींचा, विधानसभा चुनाव में BJP के लिए बढ़ाई परेशानी

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक पिछले 77 सालों में दिल्ली ऐसा पहला राज्य बना है जहां के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार का परिणाम है कि सिर्फ जल भराव के कारण 43 मौतें हुई हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार से मुक्ती चाहती है इसलिए नवंबर में चुनाव की बात करने वाले केजरीवाल अक्टूबर में ही चुनाव करा दे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए रेडी रहता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 2013- 14 में ठग लिया था, अब उनकी चालाकी नहीं चलने वाली और दिल्ली को वह बेवकूफ बनाना बंद करें। 

प्रमुख खबरें

MP Chhatarpur में संदिग्ध जहर से तीन नाबालिग बहनों की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

Supreme Court ने Art of Living पर NGT का फैसला पलटा, 5 करोड़ रुपये लौटाने के दिए निर्देश

Russia Ukraine War में 10 लोगों की मौत, दोनों तरफ ड्रोन और मिसाइल हमले तेज

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद