दिल्ली के मतदान केंद्रों को टीकाकरण केंद्रों में बदला जाएगा: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मतदान केंद्रों को टीकाकरण केंद्रों में बदला जाएगा और ‘जहां वोट, वहां टीकाकरण’ अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करेंगे। केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफ्रिंग में कहा कि दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 57 लाख लोग हैं जिनमें से 27 लाख को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 30 लाख लोगों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय संबोधन, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात!

केजरीवाल ने बताया कि बीएलओ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नजदीक के मतदान केंद्रों पर टीकाकरण करवाने के लिए समय और तारीख बताएंगे। पांच दिन के चक्र में सभी पात्र लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘चार हफ्ते में सभी 280 वार्ड में यह प्रक्रिया की जाएगी और उसके बाद सरकार यह कह पाने में सक्षम हो सकती है कि सभी पात्र (45 वर्ष एवं अधिक) लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह का अभियान तीन महीने के बाद टीके की दूसरी खुराक के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिहाज से पर्याप्त मात्रा में टीके मिल जाएंगे तो हम इस आयुवर्ग के लोगों के लिए भी यही कार्यक्रम शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi