दिल्ली के रामलीला मैदान में राम-राम, VHP की बड़ी धर्मसभा में मंदिर मंथन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2018

नयी दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के पहले विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक पेश करने की मांग को लेकर रविवार को विशाल रैली आयोजित की है। विहिप ने कहा है कि वह आश्वस्त है कि संसद के आगामी सत्र के दौरान विधेयक पेश किया जाएगा जिससे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें- गुलदस्ता देने आये आदमी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को मारा थप्पड़

विहिप के महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि अगर किसी स्थिति में संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक नहीं लाया गया तो अगली ‘धर्म संसद’ में आगे के कदम पर फैसला होगा। इसका आयोजन अगले साल 31 जनवरी और एक फरवरी को महाकुंभ के इतर इलाहाबाद में होगा। बंसल ने कहा कि विहिप के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे और इसके अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें-  आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, इस साल मारे गए 225 आतंकी

धर्मसभा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफक एडवाइजरी जारी की है। धर्मसभा में पहुंचने वाले लोगों की मदद के लिए दो से तीन किलोमीटर के दायरे में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर भरवान राम की बड़ी बड़ी फोटो भी लगाई गई हैं, जिन पर लोग अपने घरों ले लगाए फूल भी चढ़ा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप