दिल्ली बलात्कार मामला: विश्व हिंदू परिषद ने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दिल्ली में नौ वर्षीय दलित बच्ची की कथित तौर बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले की त्वरित जांच और दोषियों के लिए मौत की सजा की बुधवार को मांग की। विहिप ने यह भी मांग कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए। बच्ची के माता-पिता के अनुसार, वह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुराने नंगल गांव में घर के सामने स्थित एक श्मशान घाट के कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। शाम छह बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और बच्ची की मां को जानने वाले दो-तीन अन्य लोगों ने उसे वहां बुलाया और बेटी का शव दिखाकर दावा किया कि कूलर से पानी लेने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के लिए एक चार्टर तैयार करने का काम जारी: सेबी प्रमुख

घटना के सिलसिले में श्मशान घाट के पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर हत्या और बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देगी और लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश