दिल्ली में बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार को दर्ज न्यूनतम तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह ‘बहुत खराब’श्रेणी में दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Sheikh Hasina के भाषण के बाद बड़ा बवाल, Shakib Al Hasan के घर पर हमला, Sajeeb Wazed Joy बोले- Bangladesh बन रहा दूसरा Pakistan

Dream Home का सपना होगा सच: Home Loan और Smart Financial Planning की पूरी विस्तृत जानकारी

Nagpur: POCSO case के आरोपी Nirmay Pakhre ने हवालात में पिज्जा और मुलायम बिस्तर मांगा

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम