Delhi में बढ़ी ठिठुरन, 9 डिग्री तक गिरा पारा; मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए बताया कैसा रहेगा मौसम

By एकता | Nov 26, 2026

दिल्ली में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को राजधानी में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो बुधवार के 10 डिग्री के मुकाबले 1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा।

दिल्ली के कई इलाकों में 10 डिग्री के आसपास रहा तापमान

राजधानी के दूसरे इलाकों में भी सुबह ठंड महसूस की गई। मौसम केंद्रों पर दर्ज न्यूनतम तापमान इस तरह रहा, सफदरजंग में 9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 9.1 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 10.5 डिग्री सेल्सियस और रिज में 11.4 डिग्री सेल्सियस। हालांकि, सुबह ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में मौसम थोड़ा गर्म रहा। बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।

इसे भी पढ़ें: पासपोर्ट विवरण में गड़बड़ी के चलते सौरव दास के खिलाफ 'लुकआउट नोटिस' जारी, केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा पक्ष

शुक्रवार से फिर छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, शुक्रवार यानी 27 नवंबर की सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Constitution Day: संविधान ने ही मुझे देश सेवा का मौका दिया, पीएम Narendra Modi का लेख

वीकेंड पर बढ़ सकती है कोहरे की परेशानी

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कोहरे का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छा सकता है।अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन के तापमान में भी अगले दो दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Arvind Kejriwal ने AAP स्थापना दिवस पर कहा, हम देश के लिए न डरेंगे न पीछे हटेंगे

इंटरनेशनल मंच से डंके की चोट पर NSA डोभाल ने बोली ऐसी बात, देश की सुरक्षा पर हो गया तगड़ा फैसला!

Congress को Lucknow में Samvidhan Raksha Yatra की नहीं मिली अनुमति, कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

Congress नेता Supriya Shrinate का दावा, UP में सपा के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार