दिल्ली ने तोड़ा रिकॉर्ड, 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक हुई बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई और शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है। सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज