दिल्ली में अधिकतम पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस, मौसम का सबसे गर्म दिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

नयी दिल्ली|  दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। शहर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। विभाग के मुताबिक, सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से सात डिग्री ज्यादा है।

नरेला में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री अधिक है। पालम मौसम केंद्र में अधिकतम पारा 39.3, लोधी रोड पर 40.1, रिज में 40.2 गुरुग्राम में 40.8, आयानगर में 40.2, नजफगढ़ में 40.6, पीतमपुरा में 41.1 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ स्थानों पर अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में मार्च में बारिश कम होने की वजह से गर्मी बढ़ी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। पिछले साल 30 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो कम से कम 13 साल में इस महीने में सबसे ज्यादा था।

सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा था जो मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री अधिक है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता का स्तर मंगलवार को 274 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला