दिल्ली में डराने लगाने कोरोना संक्रमण, 1042 नए मामले दर्ज, संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत पर पहुंचा

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब डराने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते 2 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है और इसी के साथ ही संक्रमण के 1000 पार नए मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त संक्रमण दर भी 4 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बुलेटिन जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। 

इससे पहले दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 965 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि गुरुवार को संक्रमण की दर 4.71 प्रतिशत थी। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार का बड़ा आदेश, 18 से 59 साल के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज 

तीन हफ्तों में फिर लौटा मास्क

मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने के तीन हफ्ते के अंदर ही दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्रभाव से मास्क अनिवार्य कर दिया। इसके साथ ही उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि इस नियम से निजी चार पहिया वाहनों में साथ सफर कर रहे लोगों को छूट होगी।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी