दिल्ली में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार, 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली में 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ ही पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार पहुंच चुका है। हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश

इससे पहले रविवार को कोरोना के 517 नए मामले आए थे और संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सोमवार को आए नए मामलों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कुल 26,160 मरीजों ने दम तोड़ा है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा