दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,897 नए मामले सामने आए, 39 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,897 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,14,423 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के चलते 39 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,235 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में संक्रमण दर भी इस साल पहली बार दस प्रतिशत को पार कर 10.21 फीसदी हो गई है। पिछले साल नवंबर के मध्य में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक थी। दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 8,521 नए मामले सामने आए थे जबकि 39 रोगियों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया