दिल्ली: रोहिणी में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर खाक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 के निकट शाहबाद दौलतपुर इलाके में रविवार शाम भीषण आग लगने से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शाहबाद दौलतपुर स्थित बंगाली बस्ती में लगभग 40 से 45 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं।

पुलिस ने बयान में बताया कि दमकल गाड़ियों के साथ-साथ दस एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी अग्निशमन एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद थे।

बयान के अनुसार, “आग पर काबू पा लिया गया है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी