Shahdara में दिवाली पर फेंका गया पटाखा लगने से 12 वर्षीय बच्ची ने गंवाई आंख की रोशनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली के दौरान कथित तौर पर फेंके गए एक पटाखे की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बच्ची की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। हादसे के बाद उसका परिवार उसके इलाज और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। परिवार के अनुसार, यह घटना आठ नवंबर को रात करीब 10:30 बजे मुकेश नगर की गली नंबर तीन में हुई, जब सातवीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी घरेलू सामान खरीदने के लिए किराने की दुकान पर जा रही थी।

उसके पिता नरेंद्र ने आरोप लगाया कि अमित नाम का एक व्यक्ति गली के बाहर बड़े पटाखे फोड़ रहा था। मना करने के बावजूद उसने कथित तौर पर जाह्नवी की ओर एक पटाखा फेंक दिया और फिर उससे उसकी दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आईं। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जाह्नवी को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। उसके पिता ने बताया कि एम्स के चिकित्सकों ने परिवार को बताया कि उसकी दाहिनी आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उसने उस आंख की रोशनी गंवा दी है। जाह्नवी के पिता की शिकायत के आधार पर विवेक विहार पुलिस ने 14 नवंबर को मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि वह पटाखे से लगी चोट और निर्धारित आदेशों के उल्लंघन से संबंधित संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

HPSSC भर्ती अभ्यर्थियों के 4.27 करोड़ रुपये लौटाएगी Himachal सरकार, Sukhu ने दी जानकारी

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित