Delhi: वसंत विहार में एसयूवी ने दो कार और तीन ठेलों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी ने बुधवार को दो कार और तीन ठेलों को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार को हुआ और वसंत विहार पुलिस थाने को शाम को साढ़े सात बजे इसके बारे में सूचना मिली। अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक महिंद्रा थार एसयूवी, दो अन्य कार और तीन ठेले क्षतिग्रस्त मिले।

इसे भी पढ़ें: Kashmiri students को एमबीबीएस सीटें ‘बेचने’ के मामले में घाटी में ईडी की छापेमारी

उन्होंने बताया कि दो घायलों-मुन्ना और समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, हादसे के बाद एसयूवी का चालक फरार हो गया था, लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने और उसकी लापरवाही से लोगों की जान जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार चालक एसयूवी के मालिक के यहां काम करता था। एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी मालिक दिल्ली से बाहर है, इसलिए वाहन की चाभी चालक के पास थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार