दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम शामिल, AAP ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2026

पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का नाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उनका नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जहाँ से वे राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नाम जोड़ने की यह प्रक्रिया पूरी तरह नियम सम्मत है और हाल ही में स्वीकृत किए गए 700 'फॉर्म-6' आवेदनों में उनका नाम भी शामिल था।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 700 फॉर्म-6 मंजूर किए गए, जिनमें चड्ढा का नाम भी शामिल है। आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि 31 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 746 मतदाताओं के नाम थे, फिर राजेंद्र नगर की मतदाता सूची में चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के तौर पर कैसे शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें: Palghar में अस्पतालकर्मी पर हमले के बाद Shiv Sena ने 6 और पदाधिकारियों को किया निलंबित

आप के आरोपों का जवाब देते हुए चड्ढा ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को परेशान कर रहा हूं... जब से मैंने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी छोड़ी है, उसका नेतृत्व इससे उबर नहीं पा रहा है। उनका व्यवहार उस नाराज पूर्व साथी जैसा है, जिसे अभी-अभी छोड़ दिया गया हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य सरल और स्पष्ट हैं। मैंने निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के सभी लागू दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया है और निर्धारित उपायों का सहारा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप ने ‘मतदाता सूची’ को अपने ‘पार्टी सदस्यता रजिस्टर’ के साथ मिला दिया है। वह हर उस व्यक्ति को बाहर करना चाहती है जो केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट आम आदमी पार्टी से अलग हो जाता है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Noida: सपा प्रवक्ता Rajkumar Bhati पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

BPCL का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 22.5 प्रतिशत गिरकर 4993 करोड़ रुपये रहा

सुंदरवन के विकास के लिए 1200 करोड़ का बजट, Suvendu Adhikari ने TMC पर लगाया गबन का आरोप

PM Narendra Modi रविवार को Varanasi में एयर शो देखेंगे, Bhubaneswar में RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन