दिल्ली में पूरी तरह से लागू होंगे लॉकडाउन के नियम: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित लॉकडाउन के उपायों को पूरी तरह लागू करेगी। मंगलवार सुबह राष्ट्र के नाम टीवी पर प्रसारित संबोधन में प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मौजूदा बंद तीन मई तक बढ़ाया जाएगा। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बंद उपायों को पूरी तरह लागू करेगी।” मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में बंद को सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण नये इलाकों में न फैले। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर