दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

World Boxing Cup Finals में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी Minakshi Hooda और ज्योति गुलिया

केरलम में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों का होगा आधुनिक कायाकल्प, मंत्री N Shamsuddeen ने दी जानकारी

95 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी बोर्ड निलंबित- फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने किया भगवान मुरुगन का जयघोष!

Yami Gautam Birthday: IAS बनने की चाहत छोड़ Bollywood में चमकीं Yami Gautam, Aditya Dhar से रचाई शादी