दिल्ली के व्यापारी ने बनाया हवा महल जैसा ढांचा, MCD ने दिया उसे गिराने का आदेश

By निधि अविनाश | Aug 06, 2021

देश की राजधानी दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मार्केट चांदनी चौक इस समय आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। बता दें कि दिल्ली के एक व्यापारी ने चांदनी चौक में जयपुर के प्रतिष्ठित हवा महल की तरह दिखने वाली इमारत बनाई है जिसको लेकर अब काफी विरोध जताया जा रहा है। बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस इमारत को गिराने की चेतावनी दी है। इस इमारत का निर्माण राजस्थान के व्यापारी और वास्तुकार अंकित कील ने किया था लेकिन लोगों और व्यापारियों के विरोध के बाद अब दुकानदार के मालिक को नोटिस भेजा गया है और इमारत की सजावट को हटाने, साथ ही इसे पुराने आकार में वापस लाने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर नॉर्थ एमएसडी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, वह कार्रवाई करेगा और पूरी बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा।

बता दें कि नोटिस के बाद से मालिक ने इमारत की सजावट को हटाना शुरू कर दिया है। मालिक ने इस इमारत की मरम्मत के लिए साल 2019 में अनुमति मांगी थी, जोकि उसे मिली भी लेकिन मालिक ने इमारत के ढांचे में पूरा बदलाव कर दिया और दावा किया कि अंदर कोई बदलाव नहीं किया गया बल्कि केवल मरम्मत कार्य किया गया था। मालिक ने बताया कि, इमारत की मरम्मत के लिए  फाइबर और प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग किया गया था और लाल रंग को चुना गया था ताकि यह पुनर्विकास योजना से मेल खा सके। मालिक के मुताबिक, इमारत का डिजाइन मेहरानगढ़ किले के 'झरोखा' से प्रेरित है। इस इमारत को बनवाने में लगभग 20 लाख रुपये का खर्च आया था।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के कांग्रेस नेता प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्‍यक्ष से था टकराव

जानकारी के लिए बता दें कि,चांदनी चौक का पूरा इलाका शाहजहांनाबाद विकास मंडल के तहत स्पेशल जोन में आता है। ऐसे में भवनों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दी गई है। इमारतों को उनके मूल ढांचे में रखकर ही मरम्मत की जा सकती है। ऐसा इसलिए है ताकि पुरानी दिल्ली क्षेत्र की विरासत को संरक्षित किया जा सके। बता दें कि भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान