दिल्ली: पुरानी रंजिश में पड़ोसी की हत्या की योजना बना रहे दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में रंजिशके कारण पड़ोसी की कथित हत्या की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, द्वारका में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने गोल्फ कोर्स रोड के पास जाल बिछाया गया था। थोडी़ देर पीछा करने के बाद रात करीब नौ बजे स्कूटर पर सवार दो लोगों को रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर दीपक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई, जबकि स्कूटर जनकपुरी इलाके से चुराया गया था। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान, दीपक ने खुलासा किया कि उसकी अपने एक पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी थी और उसने उसे मारने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि उसने एक परिचित से हथियार खरीदा और अपने साथी सुबिंदर को शामिल किया, जिसका हत्या और डकैती के मामलों में शामिल होने का पिछला रिकॉर्ड है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुबिंदर ने खुलासा किया कि वह फिर से वसूली की गतिविधियां शुरू करने की योजना बना रहा था। अधिकारी के अनुसार, दीपक के खिलाफ लूट, झपटीमार और चोरी सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले जनकपुरी थाने में दर्ज एक डकैती मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि सुबिंदर के खिलाफ हत्या, डकैती और चोरी सहित पांच मामले पूर्व में दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित