दिल्ली: मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक व्यापारी और एक किराना दुकान के सहायक को हेरोइन की खेप पहुंचाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को एक जुलाई को ‘जीरो पुस्ता रोड’ पर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास उस समय रोका गया जब वे एक कार से हेरोइन की खेप पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कुल हेरोइन में से खान के पास से 527 ग्राम और कुमार के पास से 526 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि वे उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अवनीश से हेरोइन खरीद रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा