Delhi : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो शार्पशूटर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

उत्तरी दिल्ली में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक कथित शार्पशूटर को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के मादक पदार्थ रोधी दल को यह सूचना मिली थी कि संदिग्ध हिरनकी मोड़ के पास आएंगे। सूत्रों ने बताया, सूचना मिलने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में जाल बिछाया गया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में घायल हुए एक आरोपी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि उसके साथी को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल

FIFA World Cup 2026 की विवादित शुरुआत, पहले ही Match में 3 Red Cards ने मचाया बवाल

अभिषेक बनर्जी की हुंकार: CID या ED, कोई हमें झुका नहीं सकता, हम नहीं डरते