Delhi: नरेला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बताया कि घायलों की पहचान नरेला निवासी अफजल उर्फ ​​इमरान (34) और चंदन उर्फ ​​काकू (31) के रूप में हुई है। उसके अनुसार, उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चंदन अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां आरोपियों के पैरों में लगीं। पुलिस ने बताया कि दोनों को पहले आरएचसी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए डॉ बाबा साहेब आंबेडकर (बीएसए) अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि मौके से दो पिस्तौल, पांच खोखे, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, चंदन नरेला थाने का एक घोषित अपराधी है, जिसकाआपराधिक इतिहास है। वह हत्या के प्रयास, लूट और चोरी जैसे कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।

वहीं, अफजल भी इलाके का एक घोषित अपराधी है, जिसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम और पोक्सो के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज