दिल्ली हिंसा के संबंध में 531 मामले दर्ज, 1600 से अधिक लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के संबंध में पुलिस ने 531 प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में 1,647 लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इनमें से शस्त्र अधिनियम के तहत 47 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर)के पास पिछले सात दिनों में दंगे संबंधित कोई फोन कॉल नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि दंगे प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर तमंचा तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी देखें: थम नहीं रहा प्रतिक्रियाओं का दौर ? नेता कब तक छिड़कते रहेंगे जले पर नमक

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस