दिल्ली हिंसा के बीच सोमवार को लापता हुई थी कक्षा आठवीं की छात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

नयी दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद से लापता 13 वर्षीय बच्ची शुक्रवार को सकुशल मिल गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कक्षा आठ की छात्रा सोमवार को सोनिया विहार स्थित अपने घर से लगभग 4.5 किलोमीटर दूर खजूरी खास इलाके में अपने स्कूल में परीक्षा देने गई थी।

रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करने वाले उसके पिता ने बताया था कि वह शाम 5.20 बजे उसे लेने जाने वाले थे, लेकिन इलाके में दंगे शुरू हो गए। मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की आज मिल गई है। वह सुरक्षित है और उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जा रहा है। 

इसे भी देखें : Ankit Sharma का शव देख दहल गये पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह