दिल्ली हिंसा: चांदबाग में मिला IB कर्मी का शव, हत्या कर नाले में फेंक दिया गया था

By अंकित सिंह | Feb 26, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा की वजह से लगभग 20 लोगों की जाने जा चुके हैं। इस बीच इस हिंसा में एक खुफिया विभाग के कर्मी की भी मौत हो गई है। खुफिया विभाग के इस कर्मी का नाम अंकित शर्मा है। इसका शव आज चांद बाग़ में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पथराव में अधिकारी की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में