Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

दिल्ली सरकार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वाले इलाकों में जलभराव वाले मुख्य स्थलों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए और सोमवार तक इसकी रिपोर्ट मांगी। इस सप्ताह के आरंभ में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के साथ जलभराव की स्थिति की समीक्षा की और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘बड़े अधिकारियों और अभियंताओं को कुछ खास जगहों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि क्या पीडब्ल्यूडी मौजूदा अवसंरचना और उपलब्ध संसाधनों के साथ कोई और लघुकालिक उपाय कर सकता है।’’ लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अनुसार, कई जगहों पर निरीक्षण शुरू हो गया है, जिसमें अधिकारी जल निकासी की व्यवस्था, गाद जमा होने और रुकावटों, पंपिंग की व्यवस्था आदि की जांच कर रहे हैं। मंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण करेंगे। विशेष सचिव एमजी रोड, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड और महिपालपुर बाईपास पर मौजूद जगहों का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगली बारिश का इंतजार नहीं करेंगे कि वही समस्या फिर से सामने आए। जहां-जहां बार-बार जलभराव होता है, वहां साफ तौर पर स्थिति का आकलन करने और व्यावहारिक समाधान निकालने की ज़रूरत है। जवाबदेही, तुरंत कार्रवाई और लगातार निगरानी हमारी प्राथमिकता बनी रहेगी।’’ मंत्री ने पीडब्ल्यू अधिकारियों को मानसून के बाकी समय में भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods Tragedy: त्रिशूली नदी में बहकर आए Bank Locker से पैसे लूटने वाले 29 गिरफ्तार, 58 लाख बरामद

DK Shivakumar ने BJP पर साधा निशाना, नागेंद्र के इस्तीफे का राजनीतिक इस्तेमाल

गाजियाबाद के Sahibabad Industrial Area में भीषण आग, Toy Factory में मची अफरा-तफरी, 10 Fire Tenders तैनात

PM Modi SCO Summit दौरे पर रवाना, Nepal Flood में 626 की मौत और खेल अपडेट