PM Modi SCO Summit दौरे पर रवाना, Nepal Flood में 626 की मौत और खेल अपडेट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि21 राहुल खरगे लीड शुद्धिकरण खरगे के सभा स्थल का ‘शुद्धीकरण’ अपराध, प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल गांधी नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की।

वि8 नेपाल बाढ़ मृतक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई काठमांडू: मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ5 सीएनजी कीमत वैश्विक एलएनजी लागत में उछाल से दिल्ली में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े नयी दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की।

दि31 भाजपा सांसद सज्जन भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने पर नाराजगी जताई नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।

प्रादे59 बंगाल ममता प्राथमिकी टीएमसीपी बैठक को लेकर अदालत के आदेश के ‘उल्लंघन’ पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की बैठक के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

प्रादे50 केरलम कांग्रेस नेता तीसरी लीड गिरफ्तारी केरलम के मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी से निकाला गया तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे66 उप्र अखिलेश एसआईआर अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले फिर एसआईआर कराए जाने की आशंका जताई लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से पहले फिर से एसआईआर कराकर नई मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।

वि20 नेपाल बाढ़ भारत नेपाल ने संकट के समय भारत के प्रयासों की सराहना की, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘अत्यंत उदार’ देवीघाट(नेपाल): नेपाल ने देश में आयी विनाशकारी बाढ़ और 600 से अधिक लोगों की जान जाने के कारण उत्पन्न संकट के समय मदद करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अत्यंत उदार’ बताया।

अर्थ1 सीतारमण अमेरिका गोलमेज भारत में विनिर्माण कीजिए, दुनिया के लिए बनाइए: सीतारमण वाशिंगटन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार तथा प्रौद्योगिकी तथा नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। वित्त मंत्री ने उनसे भारत की प्रतिभा और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया के लिए विनिर्माण करने का आग्रह किया।

खेल14 खेल एथलेटिक्स एशियाड लीड चोपड़ा नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर नयी दिल्ली: भारत के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के अभियान को करारा झटका लगा है क्योंकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि अभ्यास के दौरान उनके टखने के ‘लिगामेंट’ में चोट लगने के कारण वह 2026 के बाकी सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

खेल6 खेल स्क्वाश भारत वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश जीता बुडापेस्ट: भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज़ फ़रकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार: वि17 विदेशी क्षमा किसी विदेशी में सच्चे मन से माफ़ी मांगना इतना मुश्किल क्यों है? लंदन: जब लोग माफी मांगते हैं, तो वे केवल अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे होते। वे यह भी जाहिर करते हैं कि वे जिम्मेदारी, नैतिकता, सामाजिक और नैतिक मानदंडों तथा दूसरों के साथ अपने संबंधों को किस तरह समझते हैं। ये सभी बातें अलग-अलग सांस्कृतिक परिवेश में काफी भिन्न हो सकती हैं।

वि21 अमेरिका झील नाम ‘लेक ओंटारियो’ से ‘लेक अमेरिका’ तक- मानचित्रों पर क्या दर्ज किया जाए, यह तय करने का अधिकार किसे है? मेनोमोनी (अमेरिका): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त, 2026 को एक कार्यकारी आदेश जारी कर ‘‘लेक ओंटारियो’’ का नाम बदलकर “लेक अमेरिका” करने का आदेश दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका प्रशासन पहले ही ‘‘उन सभी संबंधित लोगों को सूचित कर चुका है, जिन्हें सूचित किया जाना आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंचा 11 सदस्यीय भारतीय दल

Rajnath Singh बोले Nepal Flood Crisis पर भारत चिंतित, भेजी जा रही मदद

Delhi Fire Safety: इमारतों के लिए नए नियम अधिसूचित, कड़े होंगे सुरक्षा मानक

ताशकंद में PM का ग्रैंड वेलकम, दूर-दूर तक गूंजता मोदी-मोदी का नारा