मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 121 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।