Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष का Parliament में चंदा चोरी ड्रामा, Pappu Yadav बने पुजारी, Rahul Gandhi ने पैसे दिए । Video

Cricketer Aditi Choukhande की आत्महत्या, टीम में चयन न होने से परेशान होकर उठाया कदम

Citizenship Act और Dual Citizenship पर केंद्र का रुख साफ, Indian Passport को लेकर सरकार का क्या जवाब आया

Leftover Samosa Hack: अब दोबारा तलने की झंझट खत्म, इस Easy Method से मिनटों में लाएं Samosa Crunch