By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।