Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

By रितिका कमठान | May 30, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। बीते दो दिनों से भीषण गर्मी व उमस के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आंधी तूफान व गरज हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की संभावना भी जताई है। 

 

मौसम विभाग ने लोगों को कहा है कि सतर्कता बरती जाए। घर से जरुरत पड़ने पर ही निकलें और बारिश से बचने के उपाय भी करें। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में 30 से दो जून के बीच बारिश आ सकती है। दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है।

 

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। आगामी पांच दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर रेनकोट या छतरी लेकर निकलें। 

 

आईएमडी के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट यह संकेत देता है कि निवासियों को सतर्क रहना चाहिए और संभावित रूप से मौसम के बदलते मिजाज लिए तैयार रहना चाहिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री