Delhi में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज, IMD ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था।

पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। लोधी रोड पर यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। रिज में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतर मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। रिज क्षेत्र में सबसे अधिक 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद सफदरजंग में 3.3 मिलीमीटर, पालम में 3.0 मिलीमीटर और लोधी रोड पर 1.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, अयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में रही और शाम के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती