विधानसभा चुनाव में दिल्ली को मिलेगी एक और शीला दीक्षित: अलका लांबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा कि इस विधानसभा चुनाव से दिल्ली को ‘‘एक और शीला दीक्षित’’ मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी छोड़ कर पिछले साल कांग्रेस का दामन थामने वाली 44 वर्षीय लांबा ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में एकतरफा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि आप को लोगों को यह समझाने में मुश्किल होगी कि उसने किसी ऐसे व्यक्ति को मैदान में क्यों उतारा है, जिन्हें उसने 2015 में ‘भ्रष्ट’ कहा था।

इसे भी पढ़ें: पूर्व नौसेना प्रमुख ने कहा, विमानवाहक पोतों को हटाना जल्दबाजी होगी

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कद तक पहुंच सकता है, तो लांबा ने इसपर पूरे विश्वास से कहा ‘‘2020 का चुनाव दिल्ली को एक और शीला दीक्षित देगा।’’ इस चुनाव में कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति करने और पार्टी के प्रमुख नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट देने के आरोप पर, उन्होंने कहा, ‘‘यह सच नहीं है। पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने यह सोचकर मुझे यहां से उतारा कि मैंने 25 साल तक जमीन पर काम किया है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर