दिल्ली आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी... चुनावी दंगल के बीच केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं के कथित 'उत्पीड़न' को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शाह ने भले ही गुजरात में 'गुंडागर्दी' की हो, लेकिन दिल्ली इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि अमित शाह जी बुरी तरह बौखला गए हैं। अमित जी, आपने गुजरात में गुंडागर्दी की होगी। दिल्ली आपकी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का AAP सरकार पर सीधा वार, अजय माकन बोले- अस्पतालों के निर्माण में हुआ 382 करोड़ रुपये का घोटाला

एएनआई से बात करते हुए, संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने "झूठी शिकायतों" के आधार पर हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की हार होने जा रही है. प्रवेश वर्मा जब पैसे और अन्य चीजें बांटते हैं तो इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। दूसरी ओर, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी शिकायत की गई और उसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया।' ऐसे में हम कैसे प्रचार कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

AAP डरी हुई है: Ravneet Singh Bittu पर हमले को लेकर बोले BJP सांसद Raghav Chadha

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ