घायल पीड़िता से मिले पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

लखनऊ। दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की से लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मुलाकात की। यह लड़की कल रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर में घायल हो गई थी। इस घटना में उसकी मौसी और चाची की मौत हो गई थी जबकि वह तथा महेंद्र सिंह नामक वकील घायल हो गए थे। स्वाति ने  भाषा  से बातचीत में कहा कि उन्होंने लड़की से मुलाकात की है और उसने तथा उसके परिजन ने उसकी हत्या की साजिश के तहत यह हादसा कराए जाने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि वह उस लड़की को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने उन्नाव हादसे में लगाया साजिश का आरोप, पीड़िता के ईलाज का खर्च उठाएगी सपा

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची पुष्पा और मौसी शीला अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में यह हादसा हुआ।इस हादसे में शीला (50) ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में घायल कार सवार पुष्पा (45) को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।  सूत्रों ने बताया कि इस घटना में घायल वकील महेंद्र सिंह की हालत बेहद नाजुक है और वह ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, विधायक सेंगर पर आरोप लगाने वाली लड़की भी घायल हुई है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि घटना के वक्त कार काफी रफ्तार में थी और वह आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही एक दूसरी कार से टक्कर को टालने का प्रयास करते हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह हादसा बारिश के बीच हुआ।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव हादसे में CBI जांच को तैयार योगी सरकार

घटना की सूचना मिलने पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा के निर्देश पर माखी थाने के इंस्पेक्टर के साथ लड़की का भाई और तीन बहनें ट्रॉमा सेंटर पहुंच गई हैंमालूम हो कि एक लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सीबीआई जांच की जा रही है और इस वक्त सेंगर जेल में हैं। लड़की द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश किए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था। 

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर