By अंकित सिंह | Feb 20, 2025
यमुना के वासुदेव घाट पर यमुना आरती की गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरती में शामिल हुईं। वासुदेव घाट यमुना नदी के पश्चिमी तट पर यमुना घाट और निगम बोध घाट के बीच स्थित है, जो कश्मीरी गेट में है। यह पहला घाट है जिसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बनवाया है। इसका उद्घाटन मार्च 2024 में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने किया था। इससे पहले, यह 1.5 फुट गहरे गाद जमा होने और एक खड़ी ढलान के कारण दुर्गम था जो कचरे से भरा हुआ था।
ल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सामने चुनौतियां भी कई हैं। उन्हें प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करना होगा, पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना होगा और शहर के प्रदूषण और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का हल निकालना होगा। राष्ट्रीय राजधानी की वित्तीय स्थिति पर नजर रखते हुए उसे यह सब करना होगा। भाजपा के लिए एक और बड़ी चुनौती ‘आप’ सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना होगा, जिसमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल है।