दिल्ली: विवाद में युवक की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार एक नाबालिग भी पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मोमो विक्रेता से विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘रात करीब 10.30 बजे, वे तीन गाड़ियों में गाजीपुर में सीएनजी पंप के पास पेपर मार्केट गए। उन्होंने शराब की एक दुकान के पास सलमान को देखा और उससे भिड़ गए। सलमान ने इस दौरान अपने साथियों को बुला लिया और झड़प के बीच वालेचा को चाकू मार दिया गया, जबकि उसके दोस्त सुमित शर्मा का पैर टूट गया।’’

विकास और सुमित दोनों नोएडा के सेक्टर 5 स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। डीसीपी ने कहा, ‘‘फरीदाबाद के एनआईटी सेक्टर 5 निवासी विकास को एलबीएस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि शर्मा का इलाज जारी है।’’

धानिया ने बताया कि एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर गाजीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान (24), आजाद मिश्रा (31) और मोनू मिश्रा (28) के रूप में हुई है जो सभी गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी हैं।

डीसीपी ने बताया कि एक 13 वर्षीय किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया एक चाकू और लोहे की एक रॉड बरामद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें काम कर रही थीं। हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये