Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी के 30-वर्षीय एक कर्मचारी पर कथित तौर पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीण नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीण 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी।

प्रमुख खबरें

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court