हरिद्वार कुंभ मेले से लौट रहे सभी दिल्ली वासियों को 14 दिन तक रहना पड़ेगा क्वारंटाइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले या जाने की योजना बना रहे दिल्ली के निवासियों को वहां से लौटने पर 14 दिन तक घर पर अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा। उन्हें स्वयं से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डालनी होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश में यह कहा। कोरोना वायरस संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को लेकर कई विवाद खड़े हो गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह संक्रमण का केंद्र बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण राहुल गांधी ने रद्द की पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां

आदेश में कहा गया कि कुंभ से लौटने वाला व्यक्ति यदि दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपनी जानकारी नहीं देगा तो संबंधित जिला मेजिस्ट्रेट उक्त व्यक्ति को संस्थागत पृथक-वास केंद्र में भेज देंगे। इसमें कहा गया कि डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुंभ मेले में 10 से 14 अप्रैल के बीच कुल 1,701 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान