मनीष सिसोदिया ने कहा, अगले साल तक शुरू हो सकता है दिल्ली शिक्षा बोर्ड का संचालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के अपने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अगले साल से क्रियाशील होने की संभावना है हालांकि अन्य राज्यों से उलट इसे सरकारी स्कूलों पर नहीं थोपा जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही है। राज्य शिक्षा बोर्ड गठित करने की योजना के विवरण देते हुए, सिसोदिया ने कहा कि यह बोर्ड नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में प्रस्तावित सुधारों के अनुरूप होगा और ध्यान लगातार आकलन पर होगा न कि वर्ष के अंत में होने वाली परीक्षाओं पर। सिसोदिया ने एक साक्षात्कार में बताया, “हमने प्रस्तावित बोर्ड के साथ ही पाठ्यक्रम सुधारों पर काम करने के लिए हाल में दो समितियां गठित की हैं। आदर्श स्थिति में हम इसे अगले साल से क्रियाशील बना सकते हैं। शुरुआत में, करीब 40 स्कूलों को बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा जो या तो सरकारी होंगे या निजी स्कूल।”

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand