By अनुराग गुप्ता | Oct 14, 2021
कैच छूटा या मैच छूटा, शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का हीरो वेंकटेश अय्यर को चुना गया। इस मुकाबले में गेंद दर गेंद पासा पलटता रहा लेकिन एक गेंद बाकी रहते राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली।
KKR की आसान जीत
आपको बता दें कि केकेआर की शुरुआत अच्छी रही और लगा कि केकेआर को आसान जीत मिल जाएगी लेकिन 16 ओवर से पासा पलट गया और दिल्ली ने महज 22 गेंद के भीतर 7 रन देकर 6 विकेट चटका लिए और नार्खिया ने 19 ओवर में कप्तान मॉर्गन को भी पवेलियन पर लौटने के लिए मजबूर कर दिया।प्वाइंट टेबल पर टॉप पर रहने के बावजूद दिल्ली को फाइनल खेलने का मौका नहीं मिल पाया क्योंकि क्वालिफायर-1 में उसे सीएसके ने हराया था और फिर क्वालिफायर-2 में भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले साल 2012 और 2016 में दिल्ली टॉप पर रहने के बावजूद फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। जबकि पिछले साल यानी की 2020 में मुंबई के साथ दिल्ली ने फाइनल मुकाबला खेला था। लेकिन हार का सामना करना पड़ा। बीते दिनों दिल्ली के कुछ फौसलों ने चौंका दिया। जिसमें मार्कस स्टोइनिस को तीसरे नंबर पर भेजना था। उन्होंने 23 गेंद पर महज 18 रन बनाए हैं। जबकि उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ को खिलाया जा सकता था खैर अब सीएसके और केकेआर के मुकाबले की बात करते हैं।कौन जीतेगा 2021 का खिताब
आपको बता दें कि दोनों टीमें काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन बल्लेबाजी में अभी सीएसके ज्यादा मजबूत है। लेकिन देखना यह दिलचस्प होगा कि खिताब इस बार कौन उठाता है। क्या यह केकेआर का तीसरा खिताब होगा या फिर सीएसके का चौथा...