Deloitte का आकलन: भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.3 फीसदी तक बढ़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

डेलॉयट इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.1 से 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। निजी निवेश में लगातार सुधार से मांग को अतिरिक्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। बहुराष्ट्रीय पेशेवर सेवा कंपनी ने कहा कि हालांकि भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव और व्यापार में व्यवधान आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं के लिए जोखिम बने हुए हैं।

हाल के संकेत उम्मीद जगाते हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सकल स्थिर पूंजी निर्माण 11.9 प्रतिशत बढ़ा, जो चार साल में इसकी सबसे तेज वृद्धि है।’’ डेलॉयट के आर्थिक परिदृश्य में वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.1 से 7.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027-28 में 6.6 से 7.0 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि निजी निवेश में लगातार सुधार से भारत को मांग का एक अतिरिक्त स्रोत मिलेगा।

साथ ही, इससे भविष्य की आर्थिक वृद्धि के लिए जरूरी उत्पादन क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव और व्यापार में व्यवधान इस अनुमान के लिए जोखिम बने हुए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए डेलॉयट का जीडीपी वृद्धि अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के 7.1 प्रतिशत के अनुमान के बराबर है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), एशियाई विकास बैंक (एडीबी), एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स और मूडीज ने सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। मजूमदार ने कहा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा तथा कृत्रिम मेधा (एआई) के बुनियादी ढांचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से निजी पूंजीगत व्यय को और गति मिलेगी, क्योंकि इन क्षेत्रों में शुरुआत में बड़े निवेश की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने कारोबार के विस्तार के लिए जरूरी कई परिस्थितियों में सुधार किया है।

इन सुधारों को निजी निवेश में लगातार बढ़ोतरी में बदलना अब इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां अपनी अगली परियोजनाओं की योजना बनाने, उनके लिए वित्त जुटाने और उन्हें लागू करने को लेकर कितना भरोसा महसूस करती हैं।’’

प्रमुख खबरें

उज्जैन के Var Siddhi Mandir में सांकल बजाकर उल्टा स्वास्तिक बनाने से तय होता है विवाह

कॉजपा के तिरंगा मार्च पर New Delhi में कड़ा पहरा, Connaught Place में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Women Reservation Bill पर Modi Govt की नई रणनीति, Special Session में Delimitation पास कराने की तैयारी

पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी