20 जुलाई से अब तक भेजे गए नमूनों में से 80 फीसदी में वायरस का डेल्टा स्वरूप पाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा पिछले तीन महीने में जीनोम श्रृंखला के लिए भेजे गए नमूनों में कम से कम 80 फीसदी में वायरस का डेल्टा स्वरूप पाया गया। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: पीएम-किसान योजना से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव: प्रधानमंत्री

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में जुलाई में जीनोम श्रृंखला के लिए भेजे गए नमूनों में से 83.3 फीसदी में, जून में भेजे गए नमूनों में से 88.6 में, जबकि मई में भेजे गए नमूनों में 81.7 फीसदी में वायरस के डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में भेजे गए नमूनों में से 53.9 फीसदी में यह स्वरूप पाया गया था।

प्रमुख खबरें

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़

भारतीय AI कंपनियों का निवेश दोगुना, जुटाए 1.6 अरब डॉलर: Tracxn रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2026-27 तक Indian Railway के यात्रियों की संख्या 800 करोड़ पहुंचने का अनुमान