‘गे थेरेपी’ पर टिप्पणी के बाद इज़राइल के शिक्षा मंत्री रफी पेरेत्ज को बर्खास्त करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2019

यरुशलम। ‘गे थेरेपी’ पर इज़राइली शिक्षा मंत्री रफी पेरेत्ज की टिप्पणियों के बाद विपक्ष उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि पेरेत्ज का मानना है कि समलैंगिक लोगों का इलाज कर उन्हें सामान्य (हेट्रोसेक्सुअल) बनाया जा सकता है और उन्होंने ऐसा करने का दावा भी किया। टीवी पर शनिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान अति-दक्षिणपंथी पार्टी के प्रमुख ने यह टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हुआ तो इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा: हिज्बुल्ला

इज़राइल के चैनल 12 ने जब पूछा कि क्या वह तथा-कथित ‘कंवर्जन थेरेपी’ के पक्ष में हैं और क्या वह मानते हैं कि गे लोगों को बदला जा सकता है, पेरेत्ज ने कहा कि मुझे लगता है ऐसा हो सकता है। मुझे लगता है ऐसा हो सकता है। राबी पेरेत्ज ने कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि मुझे इस शिक्षा की गहन जानकारी है और मैंने ऐसा किया भी है। फिर उन्होंने खुद को गे बताने वाले छात्र के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: इस देश में लगाई गई शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर!

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। गौरतलब है कि पेरेत्ज की ‘यूनियन ऑफ राइट विंग पार्टिज’ इसी साल अप्रैल में हुए आम चुनावों के बाद सरकार में शामिल हुई है। हालांकि प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि वह अपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, गे लोगों के बारे में मंत्री का बयान स्वीकार्य नहीं है और यह मेरी सरकार की विचारधारा का परिचायक नहीं है।

प्रमुख खबरें

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

क्या यह Thala MS Dhoni का Last IPL Season होगा? इरफान पठान के बयान से मची खलबली

Prabhasakshi NewsRoom: Maharashtra में Love Jihad या अवैध धर्म परिवर्तन कराने वालों की अब खैर नहीं, सरकार लाई सख्त कानून

Ekadashi Vrat 2026:पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये खास चीजें, जानें Puja Samagri और सही विधि