दिल्ली में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की मांग, BJP और AAP आई साथ, विधानसभा ने बनाई कमेटी

By अंकित सिंह | Mar 27, 2025

दिल्ली विधानसभा ने विधायकों के वेतन में संशोधन की मांगों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया, क्योंकि भाजपा और आप दोनों के विधायकों ने सदन में यह मुद्दा उठाया था। वेतन संशोधन के साथ-साथ विधायकों ने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि और डेटा एंट्री ऑपरेटरों के पारिश्रमिक में वृद्धि की भी मांग की। पैनल का गठन केंद्र द्वारा लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी संसद सदस्यों के लिए 24% वेतन वृद्धि की घोषणा के तुरंत बाद हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Cancer, Heart और Diabetes की दवाई होंगी महंगी, मरीजों को लगेगा बड़ा झटका, इलाज कराना होगा मुश्किल

चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने वेतन संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। आप विधायक अनिल झा ने कहा कि विधायकों का दर्जा तो सम्मानजनक है, लेकिन उनके वेतन और भत्ते उनके निर्वाचन क्षेत्रों के जिला मजिस्ट्रेट और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट से कम हैं। उन्होंने पूर्व विधायकों के लिए सम्मानजनक पेंशन की भी मांग की। आप के विशेष रवि ने सुझाव दिया कि दिल्ली सरकार वेतन संशोधन के लिए एक प्रस्ताव तैयार करे और केंद्र से मंजूरी ले। भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने तर्क दिया कि दिल्ली के विधायकों को गोवा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के बराबर वेतन मिलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार