टीके का कोटा बढ़ाने की मांग से ‘‘जनता में संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है’’ : हर्षवर्धन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

नयी दिल्ली। टीके का कोटा बढ़ाने के लिए राज्यों की मांग के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तरह के आह्वान से जनता के बीच एक संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है, जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती हैं।’’ महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ बातचीत के दौरान हर्षवर्धन ने यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 250 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

हर्षवर्धन ने टीके की मासिक उत्पादन क्षमता के बारे में भी अवगत कराया और राज्यों को आश्वस्त किया कि टीके समान रूप से वितरित किए जाएंगे। बयान में कहा गया कि उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ायी जा रही है और मई तक यह आठ करोड़ और जून तक नौ करोड़ हो जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के आह्वान से जनता के बीच संकीर्ण राजनीतिक धारणा बनती है जो महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों ने विदेशी निर्माताओं से टीके की खरीद के लिए एक समान नीति बनाने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार