Parliament में BJP सांसद की मांग, INDIA नाम गुलामी का प्रतीक, देश के संविधान से इसे हटाया जाए

By अंकित सिंह | Jul 28, 2023

जब से विपक्षी गठबंधन ने खुद का नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) रखा है तब से भाजपा उसको लेकर जबरजस्त तरीके से हमलावर है। अब इसको लेकर भाजपा के एक सांसद ने संसद में अजीबोगरीब मांग रख दी है। उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मांग की है कि देश के संविधान से इंडिया शब्द को हटा दिया जाए। उनका दावा है कि यह एक औपनिवेशिक थोपा गया शब्द था जिसने वास्तविक नाम 'भारत' की जगह ले ली। भाजपा सांसद ने कहा कि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है जो हमारे देश में अभी भी है और इसे तुरंत हटा देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma ने फिर कसा विपक्षी गठबंधन के नाम पर तंज, बताया क्यों बदला था ट्विटर बायो

भारत बनाम इंडिया

इंडिया गठबंधन का मकसद 2024 में नरेंद्र मोदी और भाजपा से मुकाबला करना है। कई बीजेपी नेता पहले ही इसे इंडिया और भारत के बीच टकराव बता चुके हैं। बंसल से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव को भारत और इंडिया के बीच मुकाबला बताया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों ‘इंडिया’ की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए कहा कि नाम बदल लेने मात्र से किसी के चरित्र में परिवर्तन नहीं हो जाता है। 

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, कहा- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं

Anthropic Threat Intelligence Report! मिसाइल और हाइपरसोनिक हथियार बनाने में क्लाउड AI का इस्तेमाल कर रहे हैं हूथी विद्रोही

Congress ने Monsoon Session के सत्रावसान में देरी पर उठाए सवाल

BRICS Business Forum 2026 | अस्थिर वैश्विक माहौल में मजबूत आर्थिक सहयोग जरूरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स देशों से किया आह्वान